Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बेरोजगार संगठन ने डीएम आवास सड़क को राजन रोड और गड्ढों से भरी गौड़ी सड़क को निर्धन रोड का दिया नाम

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

बेरोजगार संगठन ने डीएम आवास सड़क को राजा रोड और गौड़ी सड़क को निर्धन रोड का दिया नामबेरोज़गार संगठन ने चम्पावत में ज़िला प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गहरा कटाक्ष करते हुए, सफ़ेद पेंट से ज़िलाधिकारी आवास मार्ग तथा गौड़ी रोड का मूल्यांकन किया।संगठन के कार्यकर्ताओं ने हॉटमिक्स से बनी जिलाधिकारी आवास रोड को *“राजन रोड”* और टूटी-फूटी, अनगिनत गड्ढों तथा रोड़ी-रेत से भरी गौड़ी सड़क को *“निर्धन रोड”* लिखकर चिन्हित किया, तथा प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया गया।बेरोज़गार संगठन का कहना है कि ग्रामीणों की लंबे समय से शिकायतें आ रही हैं कि गड्ढों के कारण पैदल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही दोपहिया वाहन सवार अक्सर रोड़ी-रेत व गड्ढों में फिसलने की घटनाओं का शिकार होते हैं। आए दिन कोई न कोई ग्रामीण इन गड्ढों की वजह से घायल हो जाता है।वाहनों में जा रही गर्भवती महिलाओं को भी इन गड्ढों के कारण भारी असुविधा होती है। वहीं विवाह समारोहों में आने वाले बारातियों के सामने ग्रामीणों को धूल-मिट्टी और कीचड़ के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।बेरोजगार संगठन का कहना है इसी प्रकार, टीआरसी से खटकना तक लगभग दो महीने पूर्व पानी की लीकेज रोकने के लिए खुदाई की गई पाइपलाइन के कारण सड़क के किनारे बिखरी रोड़ी-रेत और बने गड्ढे हादसो की वजह बन रहे हैं। दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएँ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। बेरोजगार संगठन का कहना है दीपक तले अँधेरे का प्रत्यक्ष उदाहरण मुख्यालय की गौड़ी रोड है एक ओर जहाँ जिलाधिकारी आवास की मखमली रोड विलासिता का प्रतीक है वहीं गौड़ी के ग्रामीण गड्डे और बिखरी रोड़ी -रेत से भरी निर्धन सड़क में चलने को मजबूर हैं।

जरूरी खबरें