Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:देवराड़ी बैंड की घटना पर प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी ने जताई नाराजगी

लोहाघाट:महिला रामलीला व रुमा झूमा के कलाकारों का रहा जलवा।

लोहाघाट में चल रहे उर्स के दूसरे दिन निकला चादरपोसी का जुलूस दूर-दूर से पहुंचे जायरीन ।

चंपावत:डीएम के निर्देश पर हरकत में परिवहन विभाग टैक्सी वाहनों में किराया सुची चस्पा न होने पर कटे चालान

लोहाघाट:परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त शांतिपूर्ण स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां हुयी पूर्ण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम के निर्देश पर हरकत में परिवहन विभाग टैक्सी वाहनों में किराया सुची चस्पा न होने पर कटे चालान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 13, 2026

डीएम के निर्देश पर हरकत में परिवहन विभाग टैक्सी वाहनों में किराया सुची चस्पा न होने पर कटे चालान

डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया। शनिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान टैक्सी एवं मैक्सी कैब वाहनों में निर्धारित किराया सूची चस्पा होने की स्थिति, यात्रियों से निर्धारित किराये की वसूली तथा चालक एवं परिचालकों के व्यवहार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। एआरटीओ ने स्वयं विभिन्न वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से संवाद स्थापित करते हुए किराये, यात्रा व्यवस्था एवं वाहन संचालकों के व्यवहार के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।निरीक्षण के दौरान जिन वाहनों में किराया सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई अथवा अन्य परिवहन नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित किराया सूची वाहन में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें तथा यात्रियों के साथ शिष्ट, विनम्र एवं सद्भावपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करें।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बगोरिया ने स्पष्ट किया कि परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराये से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि यदि किसी वाहन द्वारा निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूला जाता है अथवा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या शिकायत उत्पन्न होती है, तो इसकी सूचना तत्काल परिवहन विभाग अथवा पुलिस विभाग को दें।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनपद में संचालित सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में पारदर्शिता, अनुशासन एवं यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं निर्धारित दरों पर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।इस अभियान में परिवहन उपनिरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट एवं परिवहन आरक्षी श्रीमती सोनिया नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें