रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:देवराड़ी बैंड की घटना पर प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी ने जताई नाराजगी
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 13, 2026
देवराड़ी बैंड की घटना पर प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी ने जताई नाराजगी

पिछले दिनों लोहाघाट के देवराड़ी बैंड में टिकट को लेकर टैक्सी चालक के साथ की गई मारपीट , अभद्रता एवं गाली गलौज देने के साथ साथ चालक के गले में जूते की माला डालने की प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तराखंड सूरज प्रहरी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए फोन पर पुलिस अधीक्षक से मामले में उचित कार्यवाही करने की माँग की है तथा पीड़ित चालक प्रेम राम से भी बात कर हर सम्भव मदद व सहयोग करने का आश्वासन दिया है । कहा वह हर परिस्थिति में मज़बूती से साथ उनके साथ खड़े हैं । सूरज प्रहरी ने घटना पर पूरी नजर रखते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीक़े से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को जांच में सहयोग करें जिससे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सकें । उनके द्वारा अभी तक पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही से संतुष्ट होते हुए गिरफ्तारी के मामले में तेजी लाने के लिए कहा है । कहा जो अमानवीय व्यवहार कुछ लोगों द्वारा किया गया है इससे समाज में सही संदेश नहीं जाएगा । कुछ लोगों के कृत्यों के कारण चम्पावत जिले की छवि भी धूमिल हो रही हैं । उन्होंने कहा आरोपियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।