रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर सीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 13, 2026
यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर सीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।
डीएम के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों मे लगे सीसीटीवी कैमरा ,जैमर व पुलिस बल।

परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न करना प्राथमिकता :डीएम चंपावत

लोहाघाट।रविवार 14 जून को चंपावत जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में यूकेएसएसएससी की परीक्षा आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न करने के लिए डीएम चंपावत मनीष कुमार के द्वारा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा समस्त परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था डीएम के निर्देश पर की गई है। जिलाधिकारी के द्वारा समस्त परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंचने की अपील की गई है जिलाधिकारी ने कहा परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियां प्रशासन के द्वारा की गई है। परीक्षा को लेकर आज शनिवार को एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर सीओ चंपावत निहारिका सेमवाल के द्वारा लोहाघाट के समस्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ निहारिका सेमवाल ने कहा परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा जिले में चंपावत में 4 तथा लोहाघाट में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा संपन्न की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व नकल विहीन परीक्षा के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं ।उन्होंने कहा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा , जैमर व पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा उनके द्वारा भी परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा तथा समस्त पुलिस कर्मियों को परीक्षा को लेकर अलर्ट रहने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। सीओ ने सभी परीक्षार्थियों से आयोग के द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। इस दौरान आयोग पर्यवेक्षक डॉक्टर कमल गहतोड़ी, थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।