Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कोषागार विभाग ने चंपावत में पेंशनर्स जागरूकता शिविर का किया आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 6, 2025

कोषागार विभाग ने चंपावत में पेंशनर्स जागरूकता शिविर का किया आयोजन।उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आज 06 नवंबर को वरिष्ठ कोषाधिकारी चंपावत श्रीमती सीमा बंगवाल की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत सभागार में पेंशनर्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।अनिल कुमार लेखाकार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी पेंशनर्स एवं वरिष्ठ पेंशनर्स को साल भेंट कर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुकेश कुमार सहायक लेखाकार द्वारा पेंशनर्स को ऑनलाइन माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र भरने की प्रक्रिया संबंधी जानकारियां , ऑनलाइन सेवाएं एवं आयकर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।तो वही कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी चंपावत मनीष खत्री द्वारा साइबर ठगी के विभिन्न प्रकार एवं उनसे बचने के उपाय पेंशनर्स को बताए गए सभा में मौजूद पेंशनर्स द्वारा उनसे संबंधित साइबर ठगी के प्रकरणों के बारे में बताया गया। जिसमें राज्य आंदोलनकारी पेंशनर शंकर दत्त पांडे द्वारा विस्तार पूर्वक अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए गए ।कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा जीवन की आधार प्रकृति एवं स्त्रियों को एक रूप मानते हुए उन्हें पौधे उपहार में दिए गए एवं साल भेट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी की अगुवाई में बैठक में उपस्थित सभी पेंशनर्स को पौधे वितरित किए गए।कार्यक्रम के समापन में राज्य आंदोलनकारी पेंशनर राजेंद्र ग़रकोटी द्वारा कोषागार चंपावत को पेंशनर जागरूकता शिविर के सफल संपादन के लिए धन्यवाद दिया गया ।कार्यक्रम में नारायण दत्त जोशी ,सुरेंद्र सिंह बोरा, इंद्र सिंह बोरा, लक्ष्मी दत्त, बंशीधर फुलारा, भैरव दत्त बिष्ट एवं अन्य राज्य आंदोलनकारी सहित पेंशनर्स एवं उनके परिजन मौजूद रहे ।कार्यक्रम में कोषाधिकारी मयंक सक्सेना, सहायक कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, सहायक लेखाकार कुमारी पूजा राय, नितिन जोशी, राजीव देव एवं मजहर हुसैन मौजूद रहे।

जरूरी खबरें