Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पी यू सी प्रमाणपत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: जिला पूर्ति अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

पी यू सी प्रमाणपत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: जिला पूर्ति अधिकारी

डीजल पेट्रोल लेना है तो पॉल्यूशन प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य।

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं नियंत्रण बोर्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल अथवा डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी।जिला पूर्ति अधिकारी चंपावत प्रियंका भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुपालन में जनपद के समस्त पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को किसी भी प्रकार का ईंधन उपलब्ध न कराया जाए।उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि अपने वाहनों का वैध पीयूसी प्रमाणपत्र अवश्य बनवाएं तथा इसके उपरांत ही पेट्रोल/डीजल प्राप्त करें, जिससे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहयोग मिल सके।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण एवं वायु प्रदूषण की रोकथाम के उद्देश्य से लागू की जा रही है। उन्होंने वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करते हुए समय पर पीयूसी प्रमाणपत्र बनवाने का अनुरोध किया है। देखने वाली बात यह है कि पूर्ति विभाग आदेश का कितना पालन करा पाता है।

जरूरी खबरें