Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :अपनी मांगों को लेकर 12 दिसंबर से सीएम कैंप कार्यालय चंपावत में अनिश्चितकालीन धरने में बैठेंगे गुरिल्ले ,आर पार की करेंगे लड़ाई

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 6, 2023
अपनी मांगों को लेकर 12 दिसंबर से सीएम कैंप कार्यालय चंपावत में अनिश्चितकालीन धरने में बैठेंगे गुरिल्ले लोहाघाट में गुरिल्ला संगठन के चंपावत जनपद के अध्यक्ष ललित बगौली ने बताया है कि 12 दिसंबर को गुरिल्लों द्वारा चंपावत जिला मुख्यालय में अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया जायेगा,तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत जनपद के विभिन्न स्थानों से आकर गुरिल्ले चंपावत के गोरल चौड़ मैदान में 10बजे एकत्र होंगे, कुमांऊ के प्रसिद्ध न्यायकारी,बरदाई गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक जूलूस के रूप में जायेंगे तथा उसके बाद गुरिल्ले मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय चंपावत में अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जायेंगे, ललित बगौली ने बताया है कि 9अगस्त को देहरादून में उत्तराखंड शासन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 15-20दिन के भीतर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर गुरिल्लों की लंबित मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था लेकिन 4माह का समय होने को है बैठक नहीं हो पाई है इसलिए गुरिल्ले अब मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र को आंदोलन का केंद्र बनाने को मजबूर हो गये हैं यदि 12दिसंबर से पूर्व सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तो 12 दिसंबर से चंपावत जनपद में तहसील व ब्लाक मुख्यालयों में धरने प्रदर्शन किये जायेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पदयात्राओं का आयोजन कर भाजपा सरकार की कथनी करनी को उजागर किया जायेगा चंपावत जनपद के बाद यही सिलसिला अन्य जनपदों शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने जनपद के सभी गुरिल्लों से 12 दिसंबर को चंपावत पहुंचने की अपील की है। बगोली ने बताया 12 दिसंबर को जनपद में 600 / 700 गुरिल्ले एकत्रित होंगे उन्होंने कहा इसका असर भाजपा सरकार को 2024 लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा

जरूरी खबरें