Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बागधारा हादसे से क्या पुलिस व परिवहन विभाग लेगा सबक नसेड़ी चालकों पर होगी कार्रवाई।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 6, 2025

बागधारा हादसे से क्या पुलिस व परिवहन विभाग लेगा सबक नसेड़ी चालकों पर होगी कार्रवाई।

एनएच विभाग की बड़ी लापरवाही दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में नहीं लगे थे क्रस बैरियर। सड़क सुरक्षा के दावे रह गए धरे।चंपावत के बागधारा में हुए सड़क हादसे ने पांच मासूम जिंदगी छीन ली। हादसे में भावना चौबे व उनके 6 साल के मासूम बेटे की भी जान चली गई और एक पांच वर्षीय बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसने भी इन मां बेटे के शवो को देखा उसकी आंख भर आई।आखिर इस हादसे का जिम्मेदार है कौन? कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी? क्या राहत राशि देकर ही प्रशासन इति श्री कर लेगा? आगे से इस प्रकार के दुखद हादसे ना हो इसके लिए पुलिस व प्रशासन क्या कोई ठोस कार्रवाई करेगा? इस भीषण हादसे की जो वजह सामने निकल कर आई है उसमें वाहन चालक देवीदत्त का शराब के नशे में होकर वाहन को तेज गति से चलाना वाहन की गति इतनी तेज थी कि वाहन पैराफिट तोड़कर 200 मीटर गहरी खाई में समा गया और पांच मासूम जिंदगियां चली गई। और इसमें एनएच विभाग की लापरवाही भी सामने निकल कर आई है जब एनएच विभाग को वाहनों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे क्रश बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए हैं और सरकार के द्वारा पूरा बजट भी दिया गया है तो इस स्थान पर क्रश बैरियर विभाग के द्वारा क्यों नहीं लगाए गए ?अभी भी कई स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग में ऐसे हैं जहां क्रश बैरियर नहीं लगे हैं। लोगों का कहना है अगर क्रश बैरियर होते तो वाहन खाई में जाने से संभवत: बच जाता। क्या अब चंपावत पुलिस व परिवहन विभाग ऐसे हादसों को रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर नकेल कस पाएगा या चार दिन अभियान चला कर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। चंपावत जिले में टनकपुर से लेकर घाट ,बोतड़ी तक पुलिस के द्वारा जगह-जगह चौकिया खोली गई है ।क्या इन चौकिया पर वाहन चालकों की जांच नहीं होती है। इन चौकिया को खोलने का उद्देश्य क्या है? लोगों ने कहा रात में वाहन चलाने वाले चालकों की खासकर बारात के वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच होनी चाहिए। कहा शराब पीकर वाहन चलाने से कई हादसे अक्सर सामने आते हैं। जिनमें कई जाने चली जाती है। हालांकि पुलिस अधीक्षक चंपावत के द्वारा पुलिस अधिकारियों को वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं तथा वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच करने के भी आदेश पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए हैं। अब देखना है आदेशों का पालन कितनी सख्ती से पुलिस कर पाती है। और एनएच विभाग को भी सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग में क्रश बैरियर लगाने होंगे। लापरवाही अक्सर जिंदगियों पर भारी पड़ती है। इसका जीता जागता उदाहरण बागधारा हादसा है।

जरूरी खबरें