Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:युवा स्केच आर्टिस्ट हर्षित को उत्कृष्ट कला के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 11, 2026

युवा स्केच आर्टिस्ट हर्षित को उत्कृष्ट कला के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जनपद की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा लोहाघाट के गांधी चौक निवासी 21 वर्षीय युवा कलाकार हर्षित ओली को कलेक्ट्रेट में शॉल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। हर्षित ने अपनी विशेष कलात्मक शैली में जिलाधिकारी का एक शानदार स्केच तैयार कर उन्हें भेंट किया, जिसकी जिलाधिकारी ने प्रशंसा करी।लोहाघाट निवासी हर्षित ओली वर्तमान में पॉलीटेक्निक (आईटी स्ट्रीम) के छात्र हैं और स्केचिंग को अपनी हॉबी के रूप में निखार रहे हैं। हर्षित पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी उनका स्केच उपहार स्वरूप भेंट कर चुके हैं, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा काफी सराहा गया था।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस मौके पर कहा कि हर्षित जैसे युवा जो पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को जीवित रखे हुए हैं, वे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हर्षित को अपनी कला को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया।हर्षित ओली शौकिया स्केचिंग के साथ-साथ पेशेवर आर्डर पर भी स्केच बनाते हैं। कला प्रेमी अपनी पसंद के स्केच बनवाने हेतु उनसे उनके मोबाइल नंबर +91 79855 19094 पर संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी खबरें