Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

: चंपावत:भिंगराड़ा मे एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षरोपणः-*

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 16, 2024
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षरोपण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुरे भिंगराड़ा सहित वन विभाग भिंगराड़ा पूरे लधियाघाटी क्षेत्र में द्वारा खरही गडयूड़ा, चल्थियां में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। अभियान के तहत आज वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह के मार्गदर्शन में भिंगराड़ा वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 39 में के वन विभाग के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा एक-एक पेड़ अपनी माँ के नाम समर्पित करते हुए उसके वृक्ष बन जाने तक उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का प्रण लिया, इस सामुदायिक वानिकी अभियान में पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया कुछ सदस्यों ने तो अपनी माताजी के हाथों से पौधों को रोपित करवाकर वृक्ष बनने तक माता की रक्षा करने के समान ही पौधें की रक्षा करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कर अभियान में भावनात्मक रुप से जुड़कर अभियान को सफल बनाया । रंगमंच कला केंद्र मंगलपुर के कलाकारों एवं वन विभाग के साथ साथ, क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगाये गये 1000 पौधे-एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वन विभाग भिंगराड़ा द्वारा नजदीकी वन क्षेत्र में करीब 1000 पेड़ लगाये गए है। जिनमे बांज,उतीश,आँवला इत्यादि प्रजाति के पौधे रोपे गये तथा आम जन मानस में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं उद्यान विभाग से उद्यान प्रभारी मोहन विष्ट के निर्देशन में फलदार पौंधौ का रोपण किया गया भिंगराड़ा वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलियां एवं समस्त टीम द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग के कर्मचारीयों एवं क्षेत्रीय जनता ने भी इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग लिया गया वन विभाग भिंगराड़ा के कर्मचारियों द्वारा पंक्तिबद्ध तरिके से वृक्षारोपण किया गया जिसमें क्षेत्रीय ग्राम प्रधान गीता भट्ट, ममता भट्ट, ग्राम प्रधान खरही सुनीता बोहरा, उमेश भट्ट, हरीश भट्ट, चन्द्र सिंह रावत, दुर्गा नाथ, देवीदत्त भट्ट,रमेश भट्ट, दिनेश भट्ट भोला जोशी,उत्तम नाथ, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें