Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट टीआरसी के पास मंडराया गुलदार का खतरा दो कुत्तों को बनाया निवाला

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 30, 2025

लोहाघाट टीआरसी के पास मंडराया गुलदार का खतरा दो कुत्तों को बनाया निवाला गुलदार अब लोहाघाट नगर की ओर रुख करने लग गए है। बुधवार की रात गुलदार ने लोहाघाट के टीआरसी के पास दो कुत्तों को अपना निवाला बना दिया। लोगों ने बताया गुलदार लोहाघाट टीआरसी के पास बनी आवासीय कलोनियों की ओर अपना रुख कर चुका है। उन्होंने बताया कल रात में गुलदार ने दो कुत्तों को मार डाला। कहा सुबह जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो लोग दहशत में आ गए। लोगों ने कहा आबादी क्षेत्र में गुलदार के आने से सुबह मॉर्निंग वॉक में जाने वाले लोगों व बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।लोगों ने कहा अक्सर अब गुलदार आवासीय क्षेत्र में नजर आने लगा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सामंत ने लोगों से सतर्क रहने तथा अकेले मॉर्निंग वॉक में न जाने की अपील की है।

जरूरी खबरें