Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

: लोहाघाट के युवा नकुल शाह का निधन क्षेत्र में शोक की लहर 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 13, 2025
लोहाघाट के युवा नकुल शाह का निधन क्षेत्र में शोक की लहर लोहाघाट के चौक बाजार में रहने वाले युवा नकुल शाह पुत्र उदय लाल शाह का उपचार के दौरान निधन हो गया है उनके निधन से पूरे लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है नकुल अपने मृदु व्यवहार के चलते पूरे लोहाघाट क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे नकुल के निधन पर क्षेत्र वासियों ने दुख जताया है उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा नकुल की अचानक तबियत बिगड़ने पर दो दिन पहले परिजन उन्हें बरेली ले गए थे हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली से दिल्ली उपचार के लिए ले जाया गया था दिल्ली से वापस घर को लाने के दौरान नकुल का सोमवार सुबह दुखद निधन हो गया युवा नकुल के निधन पर पूरे लोहाघाट में शोक की लहर दौड़ गई उनके निधन पर लोहाघाट के समस्त व्यापारियों व कई जनप्रतिनिधियों ने दुख जताया है उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है नकुल के दुखद निधन पर चौक बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी नकुल लोहाघाट में टैंट हाउस चलाते थे उनके निधन की खबर सुन बड़ी संख्या मे लोग उनके आवास में पहुंचे

जरूरी खबरें