: लोहाघाट:हैंडपंप में गंदगी फेंकने पर लोगों में आक्रोश कार्यवाही की मांग
Laxman Singh Bisht
Sun, Feb 16, 2025
हैंडपंप में गंदगी फेंकने पर लोगों में आक्रोश कार्यवाही की मांग
लोहाघाट नगर में जहां पेयजल का संकट बढ़ता ही जा रहा है लोग नोलों ,धारों व हैंड पंपों पर निर्भर हो गए हैं वहीं किसी अराजक तत्व के द्वारा लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड में डिग्री कॉलेज मार्ग में लगाए गए हैंड पंप में शनिवार रात गंदगी फेक दी ताकि लोग पानी न भर सके रविवार सुबह जब लोगों ने हैंड पंप में गंदगी देखी तो उन में आक्रोश फैल गया लोगों ने इसकी शिकायत बजरंगबली वार्ड के सभासद सुरेश फर्त्याल से की जिसके बाद फर्त्याल मौके पर पहुंचे उनके द्वारा भी अराजक तत्व के इस कारनामे पर नाराजगी जताई गई सभासद फर्त्याल ने कहा सीसीटीवी कैमरे की मदद से अराजक तत्व का पता लगाया जा रहा है जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं लोगों ने कहा इस हैंडपंप पर काफी लोग निर्भर रहते हैं उन्होंने अराजक तत्व की इस हरकत को घिनौना बताया है लोगों ने कहा किसी व्यक्ति के द्वारा हैंडपंप मे जानबूझकर गंदगी फेंकी गई है पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है