रिपोर्ट जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में खंडहर पटवारी चौकी में पुस्तकालय खोलने की मांग ।
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 22, 2025
बाराकोट में खंडहर पटवारी चौकी में पुस्तकालय खोलने की मांग ।
चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड में बरसों पहले बने पटवारी चौकी का भवन जो अब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया हैं । चौकी का भवन टूट चुका हैं। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया सरकारी जमीन में पटवारी चौकी का भवन बना है। पुस्तकालय खोलने के लिए यह बहुत ही उपयोगी जगह हैं। निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि विकासखंड खंड में विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी के लिए कोई भी पुस्तकालय नहीं हैं। इस जगह में अगर पुस्तकालय खोला जाता है तो अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ लेते। बगौली ने प्रशासन से जगह का उपयोग कर बाराकोट में पुस्तकालय खोलने की मांग की हैं।