Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:दो दिवसीय दौरे चंपावत पहुंचे जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार अधिकारियों से ली जिले की प्रगति रिपोर्ट

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 26, 2024
दो दिवसीय दौरे चंपावत पहुंचे जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार अधिकारियों से ली जिले की प्रगति रिपोर्ट दो दिवसीय जनपद चंपावत के भ्रमण पर पहुँचे आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद् व जनपद चंपावत के प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के विभिन्न अधिष्ठानों, न्यायालय,आपदा परिचालन केंद्र,अभिलेखागार का निरीक्षण कर राजस्व विभाग के अधिकारियों व जिलाधिकारी कार्यालय के सभी पटल प्रभारियोंकार्मिकों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों आदि की समीक्षा की। विभिन्न पटलों के निरीक्षण के दौरान आयुक्त राजस्व परिषद् द्वारा पटल प्रभारियों से पटल से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी ली।इसके उपरान्त उन्होंने जिला कार्यालय सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों आदि सम्बन्ध में जानकारी ली, बैठक में प्रथम बार परिषद् के आयुक्त में सचिव के जिला कार्यालय आगमन पर जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा उनका स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक इकाइ‌यों सहित महत्वपूर्ण जानकारी से उन्हें अवगत कराया, जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग अन्तर्गत विभिन्न अधिष्ठानों व तहसील स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी के साथ ही जनपद में राजस्व कार्यों खतौनी पुनरीक्षण/अद्यतन प्रक्रिया जिले के सभी विभागों की विभागीय परिसम्पत्तियों के बाउंड्री (पॉलीगन) सृजन करने हेतु जनपद स्तर पर प्रगति की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जिले में कुल 1942 परिसंपत्तियाँ चिन्हित की गई हैं जिनमें से वर्तमान तक 1303 परिसंपत्तियाँ विकसित मोबाईल एप्लीकेशन में पॉलीगन सृजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य प्रगति पर है। इस संबंध में सचिव ने कहा कि जिले में प्रत्येक विभाग की जितनी भी परिसंपत्तियाँ हैं उन विभागों से विवरण प्राप्त कर उनका ऑनलाइन एप्लीकेशन में बाउंड्री (पॉलीगन) बनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दर्शायी गयी परिसंपत्तियाँ का राजस्व विभाग मौके पर जाकर भी निरीक्षण करें कि मौके पर वास्तविक भूमि उपलब्ध है या नहीं,अगर भूमि मौके पर कम पाई जाती है और किसी प्रकार का अतिक्रमण है तो तत्काल कार्यवाही की जाय तथा अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाय ।  अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में कुल 991 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं जिनमें से वर्तमान तक 157 अतिक्रमण हटाए गए हैं, शीघ्र ही एक बृहद अभियान चलाकर जिले के विभिन्न स्थानों में अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि विगत वर्ष जिले में 91% राजस्व वसूली की गई थी, इस वर्ष शत प्रतिशत वसूली हेतु अभी से कार्यवाही गतिमान है बैठक के दौरान जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय सहित अन्य अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा के दौरान डीएम ने अवगत कराया कि जिले में प्रत्येक माह दर्ज वादों के सापेक्ष अधिक वादों का निस्तारण न्यायालयों में किया जा रहा है। सचिव ने कहा कि न्यायालय में केस की तिथि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन आर.सी.एम.एस. पोर्टल में अपलोड की जाय। यह ई. गवर्नेंस की एक पहल है इसका पूर्ण उपयोग किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सचिव को राज्य आपदा मोचन निधि, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि तथा नॉन एस.डी.आर.एफ. के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति तथा आपदा न्यूनीकरण कार्यों के बारे में अवगत कराया।डीएम ने यह भी अवगत कराया कि जिले में वर्तमान तक कुल 19 परिवारों का विस्थापन कर 80.30 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है।  बैठक में डीएम द्वारा आयुक्त/ सचिव राजस्व परिषद् की सम्मुख पाटी तहसील के अनावासीय भवन, पूर्णागिरि तहसील भवन के अतिरिक्त निर्माण कार्य उपजिलाधिकारी आवास टनकपुर की मरम्मत, बाराकोट तहसील भवन, मंच पुल्ला उप तहसील भवन के निर्माण, लोहाघाट उपजिलाधिकारी आवास को हैरिटेज भवन के रूप में विकसित करने के साथ ही जिले में तहसीलदारों की शीघ्र तैनाती करने की मांग रखी। इससे पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय आगमन पर आयुक्त/सचिव राजस्व परिषद् को कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें "गार्ड ऑफ ऑनर" दिया गया। सचिव द्वारा जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के साथ ही आपदा परिचालन केंद्र का भी निरीक्षण किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सौरव असवाल, रिंकू बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गीता गौतम सहित जिला कार्यालय के विभिन्न पटल प्रभारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें