Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

: लोहाघाट यादों के झरोखे से पुस्तक का डीएम चंपावत ने किया लोकार्पण

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 2, 2023
लोहाघाट यादों के झरोखे से पुस्तक का डीएम चंपावत ने किया लोकार्पण नगर पालिका सभागार में डीएम चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी ने लोहाघाट के मूल निवासी गढवाल यूनिवर्सिटी के पौड़ी कैंपस के पूर्व निदेशक और लोहाघाट निवासी डॉ. एस सी खर्कवाल की लोहाघाट यादों के झरोखे से पुस्तक का लोकार्पण किया। पुस्तक में लेखक ने लोहाघाट के प्राचीन इतिहास के बारे में रोचक जानकारियां दी है नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित लोकापर्ण समारोह के मुख्य अतिथि डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी ने पुस्तक को लोहाघाट के इतिहास के बारे में जानने के लिए मील का पत्थर बताया डीएम भंडारी ने कहा इस पुस्तक के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने शहर के इतिहास के बारे में जानने मैं काफी मदद मिलेगी। वही पुस्तक के लेखक डॉ.खर्कवाल ने बताया कि यह पुस्तक उन्होंने अपनी पूज्य माता स्वर्गीय चंचला देवी की याद में लिखी है यह पुस्तक में अपनी माता को समर्पित करता हू डॉ खर्कवाल ने कहा पुस्तक में लोहाघाट के अतीत की यादें संजोई गई हैं। जिसमें ब्रिटिस काल से लेकर अब तक का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा लोहाघाट की दिवंगत विभूतियों के बारे में उल्लेख किया गया है।
  1. डॉ खर्कवाल ने कहा पुस्तक लिखने का उद्देश्य यह है कि आज की नई पीढ़ी को भी अपने खूबसूरत शहर लोहाघाट के बारे में ऐतिहासिक जानकारी मिल सके मालूम हो शिक्षाविद डॉक्टर खर्कवाल के द्वारा अभी तक 8 पुस्तकें व 50 से अधिक शोध पत्र लिखे जा चुके हैं तथा 20 शोधार्थियों का भी निर्देशन कर चुके हैं वहीं डीएम भंडारी व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा डॉ खर्कवाल की लिखी गई इस पुस्तक की काफी सराहना करी गई कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेश राय का रहा
इस मौके पर त्रिभुवन पुनेठा, रमेश लाल साह, नवीन मुरारी, प्रो.संगीता गुप्ता, कृष्णा अधिकारी, पदमा दत्त पुनेठा, जगराज सिंह देऊपा, रमेश पांडेय, प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन खर्कवाल, भुवन चन्द्र राय, शांति खर्कवाल, कै. खीमानंद राय, डॉ. सुमन पांडेय, सोनिया जी, किरन पुनेठा, बीडी ओली, सतीश पांडेय, सचिन जोशी, खीलानंद जुकरिया, डा. अरुण पुनेठा,आरपी ओली, रुप सिंह बोहरा, गणेश खर्कवाल,नगेन्द्र जोशी, गोविंद बल्लभ जोशी, रमेश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें