Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

: लोहाघाट:हरेला पर्व पर हुए विशाल पौधरोपण कार्यक्रम में डीएम ने किया प्रतिभाग लोगों को दी लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 16, 2024
हरेला पर्व पर हुए विशाल पौधरोपण कार्यक्रम में डीएम ने किया प्रतिभाग लोगों को दी लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं 16 जुलाई को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को चंपावत जिले में काफी धूमधाम से मनाया गया हरेला महोत्सव के तौर पर मनाते हुए जिले में एक पौधा ईजा के नाम थीम के तहत कई जगह पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा पौधों का रोपण किया गया वही लोहाघाट के मा झूमाधूरी की पहाड़ियों में ग्राम्य विकास विभाग लोहाघाट के द्वारा विशाल पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान पाटन पाटनी जानकी बोहरा की अध्यक्षता में किया गया पौध रोपण कार्यक्रम में डीएम चंपावत नवनीत पांडे ,एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ,आईटीबीपी के कमांडेंट डीपीएस रावत ,सीडीओ संजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट नेहा ढेक तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम के दौरान नन्ही बालिका आराध्या बोरा के द्वारा डीएम चंपावत व अन्य अधिकारियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए हरेले उनके सर का पूजन किया गया कार्यक्रम में काफी बड़े स्तर में पौधारोपण किया गया जिसमें आईटीबीपी के जवान ,कई सरकारी विभाग ,ग्रामीण व महिलाएं शामिल हुई डीएम चंपावत नवनीत पांडे व अधिकारियों के द्वारा बढ़ चढ़कर पौधारोपण किया गया डीएम चंपावत में सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति को हरा भरा रखने का संदेश दिया उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने उनकी देखभाल करने की अपील की उन्होंने कहा आज के लगाए यह पौध कल वृक्ष बनकर हमारे आने वाली पीढ़ी के काम आएंगे डीएम ने कहा आज पूरे चंपावत जिले में बड़े स्तर पर पौध रोपण किया जा रहा है वहीं इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक झोड़ों का गायन किया गया कार्यक्रम बीडीओ लोहाघाट अशोक अधिकारी की देखरेख में संचालित किया गया कार्यक्रम का संचालन मोहन पाटनी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में रेनू गढकोटी ,सावित्री राय, बलवंत गिरी, प्रकाश बोहरा अलका ढेक, रश्मि ढेक , सूबेदार जी एल वर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें