Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दून:गन्ना चूसना तो ठीक लेकिन किसानों को चूसना ठीक नहीं :हरीश रावत

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

गन्ना चूसना तो ठीक लेकिन किसानों को चूसना ठीक नहीं :हरीश रावतकांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार पर गन्ना खरीद मूल्य घोषित करने में लगातार हो रही देरी को लेकर निशाना साधा है ।उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसानों की मेहनत को नजर अंदाज कर रही है ।पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा गन्ना चूसना तो ठीक है लेकिन किसानों को चूसना ठीक नहीं । किसानों की मेहनत को चूसा जा रहा है ।पूर्व सीएम में आरोप लगाया कि पिछले वर्ष भी सरकार ने समय पर गन्ना खरीद मूल्य घोषित नहीं किया था और इस वर्ष भी वही स्थिति दोहराई जा रही है । किसान पुराने दर पर गन्ना बेचने को मजबूर है और नई खरीद मूल्य की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही गन्ने का खरीद मूल्य घोषित कर चुकी है। लेकिन उत्तराखंड के किसान अभी भी प्रतीक्षा में है ।हरीश रावत ने कहा कि गन्ना किसानों को उनका उचित हक मिलना चाहिए और गन्ने का मूल्य कम से कम 450 रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए ।उन्होंने कहा इस देरी के विरोध में वह आज अपने आवास पर मौन उपवास कर रहे हैं।।

जरूरी खबरें