Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: बाराकोट:रा0उ0मा0 विद्यालय कालाकोट के शिक्षक डॉक्टर दिनेश राम अक्षरवार्ता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित 

रा0उ0मा0 विद्यालय कालाकोट के शिक्षक डॉक्टर दिनेश राम अक्षरवार्ता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालाकोट के शिक्षक डॉ दिनेश राम को अक्षर वार्ता अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका उज्जैन सस्था कृष्णा बसंती शैक्षणिक एवं सामाजिक जल कल्याण समिति तथा विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष 2024 का उच्च शिक्षा साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में अक्षर वार्ता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया यह पुरस्कार उन्हें प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा कुलपति उज्जैन विश्वविद्यालय एवं प्रोफेसर मोहन बैरागी प्रधान संपादक अक्षर वार्ता अंतरराष्ट्रीय पत्रिका द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया शिक्षक दिनेश राम वर्तमान में रा0 उच्च माध्यमिक विद्यालय कालाकोट में सहायक अध्यापक एलटी हिंदी के पद पर कार्यरत है शुक्रवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश पांडे एवं संचालन राम प्रसादकालाकोटी ने किया सम्मान समारोह में शिक्षक डॉ दिनेश राम को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया समस्त शिक्षकों ने कहा डॉक्टर दिनेश राम ने विद्यालय ही नहीं पूरे चंपावत जिले व उत्तराखंड का नाम रोशन किया है इस अवसर पर लता गड़कोटी, गीता बिष्ट, मनीष सामंत, भगवती आर्य एवं राजेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे

जरूरी खबरें