Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:80 वर्षीय देवकी देवी ने अपने खेत में उगाई तीन फीट से अधिक लंबी मूली

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 7, 2026

80 वर्षीय देवकी देवी ने अपने खेत में उगाई तीन फीट से अधिक लंबी मूलीबाराकोट ग्राम सभा पम्दा निवासी 80 वर्षीय देवकी देवी ने अपने खेत में तीन फीट से अधिक लम्बी मूली उगाई है। देवकी देवी का कहना है कि वर्तमान समय में लोग जंगली जानवरों के आतंक का हवाला देकर अपनी पारंपरिक खेती से विमुख होकर कीमती समय को व्हाट्सएप फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया पर बर्बाद कर रहे हैं, जो अनेक परेशानियों एवं बीमारियों का कारण बन रहा है। देवकी देवी ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपनी पारंपरिक खेती को छोड़ नहीं है, वह गेहूं,धान, मडुवा,चौलाई,गहत, सोयाबीन, उडद,मटर मसहूर के साथ साथ अदरक,हल्दी आदि की खेती भी करती हैं इसके लिए बस उन्हें जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए थोड़ा मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने खेतों में अपने घर के गोबर की खाद ही डालती हैं वह किसी भी रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करती हैं। 80 वर्ष की उम्र में भी अपनी पारंपरिक खेती के प्रति उनका लगाव क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। देवकी देवी का कहना है कि सब लोगों को अपने आसपास के खेतों में आसानी से उगने वाले फल सब्जियों की खेती अवश्य करनी चाहिए। जिससे ग्रामीणों की आजीविका तो बढ़ेगी ही बढ़ेगी साथ में बेहतर स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा।

जरूरी खबरें