Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:डीएम ने शराब की दुकान में की छापेमारी एसडीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 9, 2025

डीएम ने शराब की दुकान में की छापेमारी एसडीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश।

शराब की दुकान में अनियमिता पाए जाने पर डीएम ने दिखाई नाराजगी। कार्यवाही के निर्देश बाराकोट (चंपावत)।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज मंगलवार को बाराकोट स्थित देसी शराब की दुकान में अचानक छापेमारी की। इस दौरान जिलाधिकारी को देशी शराब दुकान में कई अनियमितता मिली। शराब विक्रेताओं के द्वारा दुकान में न तो रेट लिस्ट लगाई गई थी ,ना जिला आबकारी अधिकारी का नाम दर्ज किया था और उनके दुकान में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी खराब पाए गए। मामले में जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के सख़्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा शराब की दुकान में ओवर रेटिंग व अनियमिताएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने कहा जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी। अचानक हुई छापेमारी से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

जरूरी खबरें