Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

जंगल में लग रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

पौड़ी जनपद में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जंगल में आग लगाने वाले दो व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और राहत कार्य में जुटी हुई हैं।जानकारी के मुताबिक 2 दिन पूर्व सतपुली रेंज के उपवन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह नेगी ने कोतवाली पौड़ी को सूचना दी कि फल्दा वन पंचायत क्षेत्र में दो लोग जंगल में आग लगा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को आग लगाते हुए पकड़ लिया।मामला राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण कोतवाली पौड़ी में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस और वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि जंगलों में आग लगाने जैसी घटनाओं से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

जरूरी खबरें