रिपोर्ट :जगदीश जोशी : शिशु मंदिर /विद्या मंदिर बाराकोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
शिशु मंदिर बाराकोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

बाराकोट मे सरस्वती शिशु मंदिर व विवेकानंद मंदिर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी पूर्व प्रधानाध्यापक,जिलापंचायत सदस्य योगेश जोशी विधायक प्रतिनिधि नंदाबल्भ बगौली, प्रबंधक देवेन्द्र अधिकारी,क्षेत्रपंचायत सदस्य मनोज जोशी, लोकमान सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी लोक नृत्य, शारीरिक, रस्साकसी, शिशु नगरी दर्शन और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और संस्कृति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुरेशानंद जोशी, विद्या भारती कुमांऊ मंडल के संभाग निरीक्षक ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा न केवल प्रतिभा को निखारती है बल्कि संस्कारवान शिक्षा व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीष पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की सराहना की, उन्होंने सभी पुरस्कृत छात्रों को बधाई देते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक/विवेकानंद विद्या मंदिर के अध्यक्ष नंदाबल्भ बगौली ने दोनों विद्यालयों का वार्षिक प्रतिवेदन संयुक्त रूप से सभी के समक्ष पढा। प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर निर्मल सिंह चौधरी व प्रधानाचार्य विवेकानंद विद्या मंदिर डा० गंगा सिंह बिष्ट ने सभी सम्मानित अतिथियों का बैज अलंकरण व अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानित किया,

कार्यक्रम में ब्यापार संघ अधयक्ष संजय वर्मा,ग्राम प्रधान पम्दा ललित प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य नदेडा मनोज जोशी, नमन जोशी,प्रधानाध्यापक प्रा०वि० बैडा बैड्वाल महेन्द्र सिह अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य प्रकाश डुंगरिया, प्रकाश जोशी, राजेन्द्र पाटनी, बेनी प्रसाद, अंबादत्त जोशी,आशीष जोशी, सुमित, धीरजा वर्मा, प्रोमिला अधिकारी, कमला जोशी, संतोषी अधिकारी, सुधा जोशी, अंजली जोशी गरिमा जोशी, अंत में विद्या मंदिर के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह अधिकारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मंच संचालन आचार्य अंबादत्त जोशी व सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर