रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़कर सशक्त बनाएगी ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
Laxman Singh Bisht
ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़कर सशक्त बनाएगी ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 24 अगस्त को करेंगे योजना का शुभारंभ
प्रदेश के सभी 95 विकासखण्डों से जुड़ेंगे महिला स्वयं सहायता समूह

उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM), ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा ग्रामीण महिलाओं को सतत आजीविका के अवसरों से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ किया जा रहा है।योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी द्वारा 24 अगस्त 2026 को प्रातः 12:30 बजे सचिवालय परिसर, उत्तराखण्ड से किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश के सभी 95 विकासखण्डों को भी जोड़ा जाएगा। जनपद चम्पावत में भी संबंधित अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य प्रतिभागी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम में मंत्री ग्राम्य विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग भरत सिंह चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना, उनके स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा उनकी आय में वृद्धि के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। योजना के शुभारंभ अवसर पर जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं संबंधित प्रतिभागी जुड़कर इस महत्वपूर्ण पहल के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान