Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारी हेतु 20 नवंबर को बैठक

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

.बनबसा में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारी हेतु 20 नवंबर को बैठकचंपावत जिले के मिलेट्री स्टेशन बनबसा में दिनांक 30 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के सफल संचालन और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है।अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में यह आवश्यक बैठक 20 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत के सभागार में आहूत की गई है।भर्ती रैली के दौरान कानून व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, आवागमन, सुरक्षा और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपर जिलाधिकारी महोदय ने रैली के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित विस्तृत सूचनाओं और कार्य योजना के साथ बैठक में प्रतिभाग करें, ताकि भर्ती रैली के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों और व्यवस्थाओं पर प्रभावी ढंग से चर्चा कर उनका समय रहते निराकरण किया जा सके और युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जरूरी खबरें