Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

सूचना

रिपोर्ट : जगदीश जोशी : बाराकोट:04 फरवरी को क्षेत्र पंचायत बाराकोट की बैठक का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

04 फरवरी को क्षेत्र पंचायत बाराकोट की बैठक का आयोजनखंड विकास अधिकारी, बाराकोट अवनीश कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से बाराकोट ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बाराकोट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या द्वारा की जाएगी।बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके। इस बैठक में निर्वाचित सदस्य, ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य आमंत्रित किए गए हैं, ताकि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी राय प्रस्तुत कर निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभा सकें।आयोजित की जा रही बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछली कार्यवाही की पुष्टि, विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा, तथा भावी विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श करना है।बैठक में स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत, जल निगम, जल संस्थान, पेयजल निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, समाज कल्याण, डेयरी, उद्यान, कृषि, सहकारिता, लघु सिंचाई, सिंचाई, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पर्यटन सहित कुल 31 विभागों को आमंत्रित किया गया है।

जरूरी खबरें