Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वैली क्रिएशन ने महाविद्यालय की छात्राओं को प्राकृतिक रंग तैयार करने की दी जानकारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

वैली क्रिएशन ने महाविद्यालय की छात्राओं को प्राकृतिक रंग तैयार करने की दी जानकारी।

राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में नमामि गंगे, अर्थ गंगे योजना के अन्तर्गत प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में वैली क्रिएशन की और से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें नमामि गंगे के सदस्य डॉ लता कैड़ा, डॉ कमलेश सक्टा व नोडल डॉ सुमन पान्डेय् ने आने वाले होली पर्व में कैमिकल वाले रंगों से होने वाली हानियों व रोकथाम के लिए वैली क्रिएशन के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे हर्बल रंग तैयार करने की विधि और उपयोग की जानकारी दी गई। वैली क्रिएशन की संरक्षिका श्रीमती नेहा मुरारी व ट्रेनर श्रीमती अनिता ने हल्दी , नीम और फूलों से अबीर गुलाल बनाना सिखाया गया। डॉक्टर सुमन पांडे ने बताया श्रीमती नेहा मुरारी के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार एवं स्वावलंबन प्रदान कर रही है।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र, छात्राएं व बीएड विभाग की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ के सी जोशी, डॉ दिनेश व्यास, डॉ अभिषेक पंत, डॉ अनिता खर्कवाल, डॉ नीरज कांडपाल डॉ सीमा नेगी श्रीमती प्रीति सामंत, श्रीमती मीना मेहता व , निकिता राय, ज्योति राय, हिमानी गहतोड़ी, पुष्पा महर, हिमानी उप्रेती, नवीन राय, मानस पाठक रहे । कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बहुत उत्साह से रंग बनाना सीखा और इस कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताया।

जरूरी खबरें