Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:बजरंग दल की चेतावनी के चलते लोहाघाट मे मीट मंडी में पसरा सन्नाटा प्रशासन अलर्ट

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 31, 2024
बजरंग दल की चेतावनी के चलते लोहाघाट मे मीट मंडी में पसरा सन्नाटा प्रशासन अलर्ट आज साल का अंतिम दिन है और लोग नए वर्ष का जश्न काफी धूम धाम से मनाते हैं लेकिन मंगलवार होने की वजह से आज नगर की मीट की सभी दुकानें बंद रहेगी जिस कारण 31st का जश्न फीका पड़ गया है वही बजरंग दल व विहिप नगर अध्यक्ष अमित शाह तथा सुरक्षा प्रमुख रविंद्र देव सहित कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा मंगलवार को मीट की दुकानों में साप्ताहिक बंदी होती है अगर आज 31st पर कोई भी मीट विक्रेता मीट बेचता हुआ हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता कार्रवाई करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी मीट व्यापारी की होगी उन्होंने प्रशासन से आज मीट की दुकान खोलने वाले या मीट बिक्री करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग की है वही बजरंग दल की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया एसडीएम लोहाघाट नितेश डागर के निर्देश पर तहसीलदार जगदीश नेगी ने सुबह मीट मंडी तथा अन्य क्षेत्रों में मीट की दुकानों का निरीक्षण किया तहसीलदार नेगी ने बताया निरीक्षण में नगर व उसके आसपास के क्षेत्र की सभी मीट की दुकाने बंद पाई गई है तथा मीट व्यापारियों को दुकान न खोलने की चेतावनी दी गई है वहीं बजरंग दल कार्यकर्ताओं के द्वारा समय समय पर मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया मीट व्यापारियों ने बताया उनके द्वारा दुकाने बंद की गई है अगर आज मंगलवार नहीं होता तो उनका व्यवसाय अच्छा हो जाता मंगल होने से मीट व्यापारी में मायूसी नजर आई वही 31st पर मंगलवार पड़ने से नॉनवेज के शौकीन मायूस नजर आ रहे हैं

जरूरी खबरें