Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रजत जयंती वर्ष पर टनकपुर में रोजगार मेला, 54 अभ्यर्थी हुए चयनित, 466 का द्वितीय चरण के लिए हुआ चयन

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 8, 2025

रजत जयंती वर्ष पर टनकपुर में रोजगार मेला, 54 अभ्यर्थी हुए चयनित, 466 का द्वितीय चरण के लिए हुआ चयनउत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर, जिला प्रशासन चंपावत एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर के प्रांगण में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद टनकपुर विपिन कुमार वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।जिला सेवायोजन अधिकारी चम्पावत आर० के० पन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में कुल 25 प्रतिष्ठित कंपनियों/नियोजकों — जैसे पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. रुद्रपुर, हेथा ऑर्गेनिक, लावा इंटरनेशनल, टेक्निकॉन इंडस्ट्रीज लि., G4S सिक्योर सॉल्यूशन्स प्रा.लि., टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम सॉल्यूशन्स प्रा.लि., मेराक्वी वेंचर्स प्रा.लि., लायम फ्लेक्सी सॉल्यूशन्स (अशोक लीलैंड), बारबेक्यू नेशन, टाटा मोटर्स लि., समेसी एग्रोकेम सोलर पावर देहरादून, श्री गणेशा कंसल्टेंट एंड मैनपावर सर्विस गोरखपुर, नील मेटल प्रोडक्ट लि. गुड़गांव आदि ने प्रतिभाग किया।रोजगार मेले में कुल 836 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जिनमें से 520 अभ्यर्थियों ने मेले में प्रतिभाग किया। इनमें से 54 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 466 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार हेतु चयनित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, राजकीय महाविद्यालय टनकपुर की प्राचार्या डॉ. अनूपमा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरस्वती चंद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी पिथौरागढ़ शंकर बोरा, सुरेश पाठक, खजान पाठक, दीपक वर्मा, श्री विकास कुमार, नवीन महर, देवेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज सनवाल, कृष्ण सिंह सौन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें