Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

सूचना

: लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से बलसो मे आवासीय भवन की गिरी दीवार बाल बाल बचा परिवार 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 19, 2024
मूसलाधार बारिश से बलसो मे आवासीय भवन की गिरी दीवार बाल बाल बचा परिवार गुरुवार देर रात बाराकोट ब्लॉक के चोमैल के बलसो में हुई मूसलाधार बारिश से गांव की किरन अधिकारी पत्नी नरेंद्र सिंह के पक्के आवासीय भवन की दीवार गिर गई उसे समय किरन अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी दीवार गिरने की जोरदार आवाज से महिला की नींद खुली तो उसने भवन को खतरे में पाया तथा शोर गुल सुन ग्रामीण बारिश के बीच मौके पर पहुंचे तथा महिला व उनके दो बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल गया तथा महिला के परिवार को उनके पुराने भवन में शिफ्ट किया गया वहीं शुक्रवार को किरन अधिकारी ने बताया अगर दीवार अंदर की ओर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था उन्होंने बताया मकान के नीचे खेत की दीवार भी गिर गई है उनका भवन पूरी तरह खतरे की जद में आ गया है तथा उनके सामान का भी काफी नुकसान हो चुका है उन्होंने बताया राजस्व विभाग को सूचना दी गई है उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है वही ग्रामीणों ने कहा बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द महिला को मुआवजा देने की मांग की है वहीं महिला द्वारा दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने पति को भी हादसे की सूचना दी गई है

जरूरी खबरें