Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल मेहता ने भाजपा से दिया इस्तीफा भाजपा के खिलाफ निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव पार्टी पर लगाया भेदभाव का गंभीर आरोप 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 2, 2025
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल मेहता ने भाजपा से दिया इस्तीफा भाजपा के खिलाफ निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव पार्टी पर लगाया भेदभाव का गंभीर आरोप लोहाघाट के दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके भूपाल सिंह मेहता ने भाजपा से पालिका अध्यक्ष पद का टिकट न मिलाने से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है गुरुवार को प्रेस वार्ता में मेहता ने बताया पार्टी ने लोहाघाट पालिका अध्यक्ष की सामान्य सीट घोषित की थी और अंत में आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को टिकट थमा दिया गया जो सामान्य वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव है मेहता ने कहा पार्टी के भेदभावपूर्ण रवैए के चलते हुए पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं उन्होंने कहा एक और भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है वहीं दूसरी ओर सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव किया गया है जिसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ेगा वहीं मेहता के निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले से लोहाघाट में भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है क्योंकि मेहता मजबूत जन आधार वाले नेता माने जाते हैं मेहता ने कहा इस बारलोहाघाट की जनता का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा उन्होंने कहा उनके साथ नगर के युवा ,बुजुर्ग व महिलाओं का साथ है उन्होंने कहा अगर लोहाघाट की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला तो वह अगले 5 वर्षों में नगर की तस्वीर बदलकर रख देंगे वही मेहता का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है

जरूरी खबरें