रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट के चार साहित्यकारों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान
Laxman Singh Bisht
Wed, Jun 11, 2025
लोहाघाट के चार साहित्यकारों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान
नेपाल के धनगढ़ी में आयोजित भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में लोहाघाट के चार साहित्य प्रेमियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में साहित्यकार व कवि भूपेंद्र सिंह देव 'ताऊजी', जीवन तिवारी, गौरव बंसल और नितिन शामिल हैं। इन्हें साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से लोहाघाट क्षेत्र में हर्ष की लहर है। लोगों ने कहा अंतरराष्ट्रीय फलक पर इन साहित्यकारों ने चंपावत जिले सहित लोहाघाट क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है।