Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

: लोहाघाट:कड़ाके की ठंड के बीच गोविंद वर्मा का धुआंधार प्रचार रहा जारी भाजपा के हौसले बुलंद

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 12, 2025
कड़ाके की ठंड के बीच गोविंद वर्मा का धुआंधार प्रचार रहा जारी भाजपा के हौसले बुलंद लोहाघाट में आज कड़ाके की ठंड के बीच चुनावी माहौल गर्म रहा रविवार को भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने कड़ाके की ठंड के बीच अपना चुनाव प्रचार जारी रखते हुए नगर के कचहरी व मीना बाजार वार्ड में जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं से 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में नगर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की गोविंद वर्मा ने अपने पिछले कार्यकाल में नगर के विकास के लिए किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए जनता से उन्हें अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की बर्मा ने बताया उन्हें नगर की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है बर्मा अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ,युवाओं व मातृशक्ति के द्वारा भी अपने प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर जनसंपर्क करते हुए लोहाघाट नगर में कमल का फूल खिलाने की अपील की भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा इस बार भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज करने जा रहे हैं उन्होंने कहा चारों गोविंद वर्मा का शोर है जनता को सिर्फ 23 जनवरी का इंतजार है भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं चुनाव प्रचार मेंभाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय,जीवन गहतोड़ी, मोहित पाठक, सचिन जोशी, दीपक ओली, सतीश पांडे ,गिरीश कुवर ,बलवंत गिरी विनोद गोरखा ,चंद्रकला मेहरा, मनोज राय सहित कई लोग जुटे पड़े हैं

जरूरी खबरें