Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:गोरखा नगर में मां दुर्गा महोत्सव का हुवा भव्य शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 15, 2023
गोरखा नगर में मां दुर्गा महोत्सव का हुवा भव्य शुभारंभ एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन गोरखा नगर लोहाघाट में दस दिवसीय मां दुर्गा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रविवार को मुख्य अतिथि लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। अध्यक्ष वर्मा ने महोत्सव में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि प्रहलाद सिंह मेहता, आनंद पुजारी,सचिन जोशी और गोविंद बोहरा रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता और पवन बहादुर के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत में गोरखा नगर के नन्हें कलाकरों ने मनमोहक ढोल नगाड़े के साथ छलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा रात को एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचमी नवरात्रि के दिन नगर में मां दुर्गा की झांकी निकाली जाएगी। वही महोत्सव को लेकर गोरखा नगर में काफी उत्साह का माहौल है मालूम और लोहाघाट का गोरखाली समाज दुर्गा महोत्सव को बहुत भव्य तरीके से मानता है इस मौके पर शिवम सार्की संजय थापा ,भुवन बहादुर ,सचिन गोरखा, अजय गोरखा, हरीश सार्की, सुमित गोरखा,शरद गोरखा, रॉबिन गोरखा, राम बहादुर, रवि गोरखा, रोहन गोरखा, महेश थापा, सनी गोरखा, परमेश गोरखा, हरीश गोरखा, योगेश गोरखा, अमन गोरखा, कैलाश गोरखा, सुभाष गोरखा, विनोद गोरखा आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें