Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट में रामलीला का हुआ भव्य शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 16, 2023
लोहाघाट में रामलीला का आगाज हो गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने लीला का शुभारंभ किया। रविवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में रामलीला शुरू हुई। लीला में रावण, कुंभकर्ण, विभीषण द्वारा ब्रह्मा जी की तपस्या कर वरदान, राक्षसों द्वारा ऋषि मुनियों की प्रताड़ना, श्रीराम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न का जन्म होना, महाराजा जनक द्वारा सोने का हल चलाने के बाद सीता जन्म की लीला दिखाई गई। दशरथ का अभिनय जगदीश जोशी, जनक का उमेश ओली, रावण का आशीष वर्मा, कुम्भकर्ण नवीन पांडेय, विभीषण कमल ओझा, आदि ने किया।संचालन नरेश रॉय ने किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, मदन सिंह मेहता,प्रेम लाल साह, गणेश खर्कवाल, डीडी पांडेय, जीवन गहतोड़ी, आनंद पुजारी, दीपक सुतेडी, महेश राय, ईश्वरी साह, राजन राय, सतीश राजन, राजू गड़कोटी क्षितिज जुकरिया, दानु सुतेडी, कीर्ति बगौली, कैलाश बगौली, जीवन कलौनी,आदि रहे।

जरूरी खबरें