Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूंगरी फर्त्याल के प्रियांशु सिंह का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन।

पाटी चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी कांग्रेस, हार का था पूर्वाभास: भाजपा

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टहलती मौत का पर्याय बना गुलदार दो स्कूटी सवारों पर हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 25, 2023
चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर  गुलदार ने फिर दो स्कूटी सवारों पर हमला कर गंभीर रूप से किया घायल चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम के समय दो पहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए सड़क पर टहलता गुलदार गंभीर खतरा बनता जा रहा है, बीते दिनों कई राहगीरों पर हुए हमलो के लिए जिम्मेदार यह गुलदार वन विभाग के द्वारा किए जा रहे सभी उपायों के बावजूद रोजाना सूरज डूबते ही खुलेआम राष्ट्रीय राजमार्ग पर टहलता देखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग क्षेत्र में बार-बार देखा जा रहा यह गुलदार बीते दिनों कई राहगीरों को घायल कर चुका है गुलदार बीते कई दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे घात लगाकर बैठा देखा जा रहा है। जो कि राजमार्ग पर दो पहिया वाहनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाने की फिराक में अक्सर शाम होते ही राजमार्ग पर टहलता नजर आता है जहां रविवार शाम को गुलदार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी देवी व उनके पति दीपक सिंह पर हमला कर घायल कर दिया तो वही आज सोमवार को सुखीडाक क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी स्कूटी से जा रहे सुखीडाक निवासी पान सिंह और पूरन तिवारी अपने किसी कार्य के सिलसिले में बनबसा आए हुए थे और शाम 5 से 6 बजे के बीच बनबसा से सुखीढांग वापस जा रहे थे तब अचानक गुलदार ने उनके ऊपर हमला कर दिया दोनों ने गुलदार के हमले का पुरजोर विरोध किया तथा पीछे से वाहन आ जाने के कारण गुलदार उन्हें छोड़कर झाड़ियां में भाग गया जहां दोनों घायलों को राजेंद्र सिंह धामी के द्वारा अपनी कार से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है गुलदार द्वारा किए गए हमले में बैक सीट पर बैठे पूरन तिवारी को काफी गंभीर चोटें आई है तो वहीं पान सिंह को भी कई जगह चोट लगी है घटना की जानकारी प्राप्त होते ही वन विभाग के अधिकारी भी टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंच चुके हैं इस बारे में जानकारी देते हुए वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा तीन पिंजरे और आप ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए हैं परंतु हमलावर गुलदार बार-बार पिंजरे तक आकर वापस लौट रहा है ऐसे में विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और इस हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रॅकुलाइजर एक्सपर्ट को बुलाने की मांग की गई है उन्होंने कहा लोगो से भी शाम के समय दोपहिया वाहनों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी जा रही है मालूम हो क्षेत्र में इस हमलावर गुलदार के दहशत व्याप्त है बीते एक महीने में ही गुलदार द्वारा राजमार्ग पर दो पहिया वाहन से सफर करने वाले लगभग 7 से 8 लोगों पर हमला करने घायल किया जा चुका है वहीं जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने भी इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने हेतु निर्देशित किया है वही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी केदार सिंह बृजवाल ने टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना तथा वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए वहीं लगातार हो रहे गुलदार के हमले से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ काफी आक्रोश भी है ग्रामीण वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं इस आतंक के बारे में बात करते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  प्रोफेशनल ट्रेंकुलाइजर एक्सपर्ट को भी बुलाया जाएगा फिलहाल वन विभाग के अधिकारी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं तथा क्षेत्र में गस्त बढ़ाने को निर्देशित किया गया है। अब देखना यह है कि आखिर कब तक क्षेत्रवासियों वह दोपहिया वाहन चालकों को इस हमलावर गुलदार के आतंक से निजात मिल सकेगी।

जरूरी खबरें