Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हरिद्वार:जीएसटी विभाग के बाबू को विजिलेंस ने 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 24, 2026

जीएसटी विभाग के बाबू को विजिलेंस ने 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

हरिद्वार के राज्य कर विभाग (जीएसटी) ऑफिस में विजिलेंस ने आज मंगलवार को छापेमारी कर रिश्वतखोर सरकारी बाबू को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर खंड 3 के कंप्यूटर ऑपरेटर आरोपी प्रमोद सेमवाल को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है।हरिद्वार के एक कारोबारी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। आरोपी ने कारोबारी से वैट (VAT) के पुराने बिल खत्म करने की एवज में 01 लाख 20 हजार रूपए की मांग की थी। ये रकम किश्तों में दी जानी थी। मंगलवार को रोशनाबाद स्थित जीएसटी ऑफिस से आरोपी को 20 हजार की रकम लेते हुए विजिलेंस की टीम ने पकड़ लिया। विजिलेंस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस ने आज प्रदेश में दो रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया है।

जरूरी खबरें