Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

सूचना

: उधम सिंह नगर के चकरपुर में भीषण सड़क हादसा 4 लोगों की हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 10, 2023
खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के चकरपुर क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 अलग अलग स्कूटी में सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के चकरपुर में शिव मंदिर के पास एक कार और दो स्कूटियो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दो स्कूटी में सवार 3 महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत गई है। दुर्घटना में मृतक खटीमा के मुडेली गांव के बताए जा रहे हैं।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है वही इस भीषण दुर्घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है

जरूरी खबरें