Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

: नैनिताल:पतलोट (ओखलकांडा )मे भीषण सड़क हादसा 7 लोगों की मौत मार्शल गिरी खाई में 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 5, 2024
पतलोट (ओखलकांडा )मे भीषण सड़क हादसा 7 लोगों की मौत मार्शल गिरी खाई में बुधवार शाम को नैनीताल जिले के पतलोट हल्द्वानी रोड में पतलोट से 2 किलोमीटर आगे भीषण सड़क हादसा हो गया हादसे में सवारियो से भरी मार्शल गहरी खाई में जा गिरी दुर्घटना में सात लोगों की मौत की सूचना आ रही है वहीं 8/9 लोग घायल बताए जा रहे हैं जानकारी के मुताबिक कटेल मंदिर मे भागवत लगा था सभी लोग भागवत में शामिल होने गए थे भागवत समाप्ति के बाद भंडारे का प्रसाद लेकर सभी लोग अपने घर की ओर वापस आ रहे थे तभी शाम 5 बजे के आसपास यह भीषण हादसा हो गया जिसमें सात लोगों की मौत की सूचना आ रही है तथा 8 से 9 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है तथा ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है मालूम हो पिछले वर्ष भी इसी सड़क में भीषण हादसा हुआ था जिसमें नौ लोगों की जान चली गई थी

जरूरी खबरें