Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 8, 2026

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक

भराड़ीसैंण,गैरसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होने जा रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के प्रारंभ से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई।इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों तथा आम जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की चुनौतियाँ, युवाओं के भविष्य, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए यह तय किया गया कि सभी जनहित के मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूरी मजबूती और तथ्यात्मक रूप से उठाया जाएगा।विपक्ष विधानसभा में जनहित से जुड़े हर विषय को प्रभावी ढंग से उठाएगा, ताकि सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाए और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए।जनता के अधिकारों, उनके सम्मान और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ इस बजट सत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।

जरूरी खबरें