Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

: लोहाघाट में युवा ने बचाई दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के बच्चे की जान ,लोगों ने करी सराहना

Laxman Singh Bisht

Sun, May 14, 2023
  आज सुबह लोहाघाट के पाटन पुल के पास युवा सूरज अधिकारी को बंदरों के झुंड के द्वारा एक दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के बच्चे पर हमला करते हुए देखा तो सूरज ने बंदरों के झुंड को भगाकर उल्लू के बच्चे को उनके हमले से बचाया और घायल उल्लू के बच्चे को घर ले आया सूरज ने अपने पिता पूर्व सैनिक ललित सिंह अधिकारी को जानकारी दी जिसके बाद पूर्व सैनिक ललित सिंह अधिकारी के द्वारा आसपास के लोगों को जानकारी दी गई जिसके बाद ललित सिंह अधिकारी ,मोहन चंद्र पांडे व सुभाष कुमार के द्वारा दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के बच्चे को पशु चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया जहां डॉक्टर जनक चंद के द्वारा उल्लू के बच्चे का इलाज किया गया डॉक्टर चंद् ने बताया उल्लू के बच्चे के पंख में चोट आई है एक हफ्ते के भीतर वह ठीक हो जाएगा उन्होंने कहा यह उल्लू का बच्चा दुर्लभ प्रजाति का है वही लोगों के द्वारा रेंजर दीप जोशी को सूचना दी गई जिसके बाद वन कर्मी उल्लू को अपने साथ ले गए अब उसका इलाज वन विभाग के द्वारा करवाया जाएगा वहीं लोगों के द्वारा युवा सूरज की काफी प्रशंसा करी जा रही है वह पूर्व सैनिक अधिकारी ने कहा सभी लोगों को जीवो पर दया करनी चाहिए

जरूरी खबरें