Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 224 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट: रिश्वेश्वर मंदिर में भागवत कथा के आयोजन पर विवाद की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सहित 14 लोगों के खिलाफ 107 / 116 के नोटिस किए जारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 29, 2023
  कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोहाघाट के रिश्वेश्वर मंदिर में होने वाली भागवत कथा के आयोजन को लेकर रिश्वेश्वर मंदिर के बाबा एमके तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद तीर्थ व रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के बीच विवाद की स्थिति व नगर में शांति भंग की आशंका को देखते हुए तथा पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दीवान सिंह ढेक, राजेंद्र पुनेठा ,प्रकाश राय, कैलाश चंद्र बगोली ,राम सिंह ढेक,सुरेश सिंह ढेक, गिरीश कुवर, शिवराज सिंह बिष्ट, महेश डांगी ,नारायण सिंह पुजारी, किशोर पुनेठा, बृजेश महरा ,पुरनचंद उप्रेती व प्रकाश चंद्र पुनेठा कुल 14 लोगों के खिलाफ शांति भंग व विवाद करने के आशंका को देखते हुए 107 / 116 / 116(3) सीआरपीसी के नोटिस जारी किए हैं पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है दोनों पक्षों के बीच रिश्वेश्वर मंदिर की धर्मशाला में 1 सितंबर से भागवत कथा कराने तथा धर्मशाला को लेकर बेहद तनाव की स्थिति बनी हुई है अगर भागवत कथा का आयोजन होता है तो नगर की शांति व्यवस्था भंग होने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों व संगठनों के द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था को भंग किया जा सकता है एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर लोहाघाट नगर की शांति व कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए मंगलवार को सभी 14 लोगों के खिलाफ 107 / 116/116(3) सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किए गए तथा 30 अगस्त को उनकी अदालत में पेश होने को निर्देशित किया गया है मालूम हो रिश्वेश्वर मंदिर के बाबा एमके तिवारी उर्फ मोहनानंद तीर्थ व रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए हैं फिलहाल अभी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन कौन सा पक्ष करेगा इसका अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है दोनों ही पक्ष एक सितंबर से भागवत कथा करने को लेकर अड़े हुए हैं फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है

जरूरी खबरें