Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:डूंगरा बोरा मे सफेद हाथी बना जिओ का टावर पैसे खर्च कर भी लोगों को नहीं मिल पा रहा नेटवर्क जिओ के अधिकारी बेखबर बीएसएनल में पोर्ट कराने की ग्रामीणों की चेतावनी 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 30, 2024
डूंगरा बोरा मे सफेद हाथी बना जिओ का टावर पैसे खर्च कर भी लोगों को नहीं मिल पा रहा नेटवर्क जिओ के अधिकारी बेखबर बीएसएनल में पोर्ट कराने की ग्रामीणों की चेतावनी लोहाघाट के सीमांत डूंगरा बोरा, मडुवा क्षेत्र के ग्रामीण जिओ के नेटवर्क से पिछले 5 /6 महीनो से काफी परेशान है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर राम ने बताया क्षेत्र में जिओ कंपनी का टावर लगा है ग्रामीणों ने अच्छी नेटवर्क सेवा मिलने के लिए जिओ कंपनी की सिमे खरीदी थीं लेकिन अब यह टावर सफेद हाथी बना हुआ है क्षेत्र की जनता महंगे रिचार्ज कराती है लेकिन कमजोर सिग्नल के चलते ग्रामीणों की बात तक नहीं हो पाती है और ना ही नेट चल पाता है जिस कारण जनता काफी परेशान है उन्होंने कहा कई बार जिओ के अधिकारियों से संपर्क किया गया पर कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है अधिकारी जनता की गाड़ी कमाई को लूट रहे हैं जिस कारण क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है वही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के सभी ग्रामीण जिओ की सिम को बीएसएनल में पोर्ट करवा लेंगे कोई भी ग्रामीण जिओ सिम का उपयोग नहीं करेगा आक्रोश जताने में पूर्व ग्राम प्रधान डूंगराबोरा महेंद्र सिंह बोहरा,उप प्रधान डूंगराबोरा विनोद सिंह , क्षेत्र पंचायत दशरथ सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान मडुवा दान सिंह,उप प्रधान मडुवा, सुरेन्द्र राम, क्षेत्र पंचायत पुष्कर राम ग्राम मडुवा, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर राम , मेघ सिंह बोहरा,सरपंच. सुरेश सिंह बोहरा , भीम सिंह बोहरा आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें