Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : कोटद्वार:पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आया सवारी से भरा वाहन दो की मौत 6 घायल।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 4, 2025

पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आया सवारी से भरा वाहन दो की मौत 6 घायल।प्रदेश में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों मे पहाड़ दरकने लगे है। आज कोटद्वार से दुगड़डा मार्ग मे सिद्धबली मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में सवारियों से भरी बोलेरो आ गई। जानकारी के मुताबिक किल्बोखाल से सवारियों को लेकर बोलेरो कोटद्वार जा रही थी इसी दौरान कोटद्वार से दो किलोमीटर पहले सिद्धबली मंदिर के पास पहाड़ी से बोल्डर गाड़ी के ऊपर गिर गया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 6लोग घायल हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर घायलो को बेस चिकित्सालय पहुंचाया और पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी रास्तों पर सफर करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

जरूरी खबरें