Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: चंपावत: इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर के डिप्टी रजिस्ट्रार ललित मोहन जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया गया सम्मान

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 27, 2023
इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर के डिप्टी रजिस्ट्रार ललित मोहन जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया गया सम्मान अमर उजाला और एम0आई0 ई0 टी0 हल्द्वानी द्वारा आयोजित देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2023 का आयोजन एम0आई0 ई0 टी0 हल्द्वानी में दिनांक 27 नवंबर 2023 को किया गया, जिसमें देश एवं प्रदेश से आए हुए स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चयनीत विभिन्न शिक्षाविदों/ शोधार्थियों को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2023 से नवाजा गया| उक्त क्रम में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर के उप-कुल सचिव ललित मोहन जोशी जी को उनके 6 वर्षों के शोध कार्यों, एस0सी0आई0 एवं स्कोपस सूची में 6 शोधपत्र प्रकाशित करने, 19 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानो की सदस्यता होने, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन/ कार्यशाला को आयोजित एवं उसमें प्रतिभाग करने जैसे तमाम शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को करने हेतु देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2023 से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवाजा गया |

जरूरी खबरें