रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लिहाघाट: चौड़ी में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से दहशत। ग्रामीणों की वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग। डीएम को दिया ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 26, 2025
रायनगर चौड़ी में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से दहशत। ग्रामीणों की वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग। डीएम को दिया ज्ञापन।
चंपावत जिले के लोहाघाट में गुलदारों का आतंक दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। लोहाघाट नगर से लगे राय नगर चौड़ी ग्राम सभा में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से दहशत फैल गई है ।गुलदार का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रायनगर चोड़ी के ग्राम प्रधान प्रशासक जितेंद्र राय ने पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने की मांग करते हुए डीएम चंपावत को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया ग्राम सभा चौड़ी तथा डेंसली के अंतर्गत गुलदार के द्वारा आये दिन ग्रामीणों की बकरी, गाय तथा कुत्तों को अपना निवाला बनाया जा रहा है ।जिसके चलते क्षेत्रीय जनता में भय व्याप्त है ।उन्होंने कहा गुलदार किसी भी वक्त कोई बड़ी जनहानि कर सकता है। उन्होंने डीएम चंपावत से ग्राम सभा चौड़ी तथा डेंसली के मध्य पिजड़ा लगाने की मांग की है। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी जिला अधिकारी ने डीएफओ चंपावत को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। वहीं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त राय ने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा गांव के निकट गुलदार ने डेरा बनाया हुआ है। जब तक गुलदार पकड़ा ना जाए उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों से अपने मवेशियों को जंगल ना भेजने , बच्चों को अकेला न छोड़ने तथा अकेले जंगल ना जाने की अपील की है।