Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

चंपावत:तय समय पर निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम हुये सख्त

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:मात्र 4 किलोमीटर चलते ही परिवहन निगम की बस का फटा इंजेक्टर पाइप यात्रियों मे मचा हड़कंप यात्रियों की जान से खिलवाड़ करती सरकार व परिवहन निगम 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 24, 2024
मात्र 4 किलोमीटर चलते ही परिवहन निगम की बस का फटा इंजेक्टर पाइप यात्रियों मे मचा हड़कंप यात्रियों की जान से खिलवाड़ करती सरकार व परिवहन निगम सोमवार को लोहाघाट से दिल्ली के लिए 18 सवारी लेकर चली बस लोहाघाट बस स्टेशन स्टेशन से मात्र 4 किलोमीटर चलकर मानेश्वर के पास इंजेक्टर पाइप फटने से बंद हो गई और बस के इंजन से धुआं निकलने लगा इंजन से धुआ निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्री दरवाजा खोल बाहर निकल आए चालक ने किसी तरह बस को काबू पर किया तथा यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य स्थान को रवाना किया गया वहीं परिवहन निगम की सेवा को देख यात्रियों में काफी आक्रोश देखने को मिला यात्रियों का कहना है सरकार व परिवहन निगम यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वही बस के परिचालक जाकिर अली एवं चालक सुरेश आर्य द्वारा बताया गया कि लंबे समय से लोहाघाट वर्कशॉप में बस की विधिवत सर्विस नहीं हो पा रही है नए स्पेयर पार्ट्स नहीं मिल रहे हैं जो पार्ट्स आ रहे हैं वह भी घटिया क्वालिटी के आ रहे हैं जिस कारण बसों को सड़क पर चलाना जोखिम भरा हो रहा है इससे हमारे साथ-साथ यात्रियों की जान भी जोखिम में पढ़ रही है सरकार के नकारात्मक रवैया का परिणाम चालक एवं परिचालकों को भुगतना पड़ रहा है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने अभिलंब लंबी दूरी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार से अभिलंब पुरानी बसों को ठीक करवाने तथा नई बस उपलब्ध कराने की मांग की है। वही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ताऊ का कहना है कि सरकार का यह रवैया जिन सपनों और आशाओं को लेकर उत्तराखंड के लोगों ने उत्तराखंड निर्माण के लिए संघर्ष किया था उन सभी की भावनाओं के साथ घोर कुठाराघात है सरकार नई बसे न देकर यात्रियों व चालक परिचालकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है परिवहन निगम समय पूरा कर चुकी पुरानी बसों का संचालन कर रहा है डिपो में न तो एजीएम है और ना ही फोरमैन उन्होंने जल्द से जल्द सरकार से लोहाघाट डिपो को नई बसे देने व डिपो मे नए एजीएम व फोरमैन की नियुक्ति करने की मांग की है मालूम हो लोहाघाट डिपो की अधिकतर बसें अपना समय पूरा कर चुकी है पर डिपो के द्वारा ऐसी हालत में भी उन्हें सड़कों पर दौड़कर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है पर सरकार के द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है लगता है सरकार किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है आए दिन परिवहन निगम की खटारा बसें रास्तों में धोखा दे रही है कभी बस के ब्रेक फेल हो रहे हैं कभी कुछ खराबी आ रही है जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है अब अधिकतर यात्री परिवहन निगम की डिपो में यात्रा करने से बच रहे हैं कई बार लोग नई बसें देने की मांग कर चुके हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है

जरूरी खबरें