Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:1962 एंबुलेंस के डॉक्टर जतिन ने गर्भवती गाय की बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

पशुओं के लिए वरदान साबित हो रही है 1962 लोहाघाट की 1962 एम्बुलेंस पशुओं के लिए वरदान साबित हो रही है । लोहाघाट 1962 पशु एंबुलेंस के डॉक्टर जतिन खर्कवाल ने अपनी बेहतरीन सेवा देते हुए गाय के पेट से उल्टा बच्चा निकाल कर गाय की जान बचाई। लोहाघाट के खतेड़ा के काफली गाँव से 1962 मे आए फोन मे बताया गया गाय का बच्चा पैदा नही हो पा रहा है और गाय की स्थिति बहूत नाजुक हो गयी है । मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए एम्बुलेंस के डॉक्टर जतिन खर्कवाल व पायलट गोविंद तिवारी ने गाँव मे पहुच कर गाय का इलाज करना शुरू किया तो पता चला कि गाय का बच्चा पेट में उल्टा हो गया है । डॉ जतिन ने गाय के पेट से मरे हुए बच्चे को निकाल कर गाय की जान बचाई । वही पशु स्वामी के द्वारा सरकारके द्वारा चलाई गई इस जन कल्याणकारी योजना के लिए सरकार व डॉक्टर जतिन व पायलट गोविंद तिवारी को धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा 1962 पशु एंबुलेंस दूरस्थ क्षेत्र के बीमार व घायल पशुओं के लिए देवदूत का कार्य कर रही है।

जरूरी खबरें