Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:20 गांव बिसुंग पांच गांव सुई के सहयोग से कोट महरा में 10 जुलाई से 22 दिनी जागर का होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

जागर को लेकर 25 गांव में उत्साह ।बरसों के बाद लोहाघाट के 20 गांव बिसुंग व पांच गांव सुई के ग्रामीणों के सहयोग से बिसुंग के कोट महरा में 10 जुलाई से मां भगवती के 22 दिनी जागर का आयोजन होने जा रहा है। जागर के आयोजन को लेकर जागर समिति अध्यक्ष बृजेश महरा की अध्यक्षता व कृष्णानंद चौबे के संचालन में 25 गांव के ग्रामीणों की सुई के मस्ठा मंदिर प्रांगड़ में बैठक आयोजित की गई। देव डागरों के आदेश पर 10 जुलाई से कोट महरा में 22 दिनी जागर के आयोजन पर सहमति बनी। इसके बाद बैठक में जागर के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई । जागर कमेटी अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया कई वर्षों पहले जागर का आयोजन किया गया था। तब से जागर के आयोजन का अवसर नहीं मिल पाया। महरा ने कहा लेकिन इस वर्ष 25 गांवो के ग्रामीणों के सहयोग व मां भगवती के आशीर्वाद से इस शुभ कार्य को करने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है ।जिसमें 20 गांव बिसुंग व पांच गांव सुई के ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है ।वर्षों के बाद लग रहे 22 दिनी जागर को लेकर 25 गांवो में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण बढ़ चढ़कर सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। बैठक में वायु रथ महोत्सव कमेटी अध्यक्ष श्याम चौबे, महेश खर्कवाल, डॉक्टर महेश ढेक ,दिनेश ढेक,नीरज करायत,अखिलेश ओली, कैलाश सग्टा ,विनोद पुजारी, मंटू ओली,गौरव डूंगरिया ,चतुर सिंह मेहरा, केशव चौबे , भुवन तिवारी ,अशोक फर्त्याल ,त्रिभुवन उपाध्याय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें