Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

: लोहाघाट:17 जुलाई को होगा 25 वे देवीधार महोत्सव का शुभारंभ 21 जुलाई को निकलेगी विशाल देवीरथ यात्रा

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 12, 2024
17 जुलाई को होगा 25 वे देवीधार महोत्सव का शुभारंभ 21 जुलाई को निकलेगी विशाल देवीरथ यात्रा लोहाघाट के पौराणिक एवं आध्यात्म स्थल देवीधार में 25 वे देवी महोत्सव का 17 जुलाई को भव्य शुभारंभ किया जाएगा महोत्सव 17 जुलाई से 21 जुलाई तक चलेगा मंगलवार को महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया 21 जुलाई मेले के अंतिम दिन कलीगांव ,रायनगर चौड़ी ,व डेसली से विशाल देवी रथ यात्राएं निकाली जाएगी अध्यक्ष मेहता ने कहा बुधवार 17 जुलाई को देवीधार मंदिर परिसर में झांकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा 18 जुलाई को शैक्षिक मेले ,क्षेत्रीय विद्यालय द्वारा खेलकूद ,फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं तथा 2:00 बजे से क्षेत्रीय कलाकारों व विद्यालयो के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा शुक्रवार 19 जुलाई को क्षेत्रीय विद्यालयों की निबंध ,सुलेख तथा चित्रकला प्रतियोगिताएं एवं अपराह्न 2:00 से कुमाऊं लोक संस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट, रुमा झुमा श्री रामसेवा संस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट व राज्य स्तरीय दलों के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा शनिवार 20 जुलाई को समस्त प्रतियोगिताओं के फाइनल ,पुरस्कार वितरण एवं राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा कलीगांव ,डेसली एवं राय नगर में रात्रि जागरण होगा अध्यक्ष मेहता ने कहा मेले के अंतिम दिन रविवार 21 जुलाई को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें कलीगांव , डेसली एवं रायनगर चौड़ी से भव्य व विशाल देवी रथ यात्रा देवीधार मंदिर तक निकाली जाएगी उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता से देवी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है उन्होंने कहा इस बार देवी महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा

जरूरी खबरें